गतिमान एक्सप्रेस का बढ़ा रूट, अब झांसी तक कर सकेंगे सफर

देश की तेज दौड़ने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के मार्ग में अब इजाफा कर दिया गया है। पहले ये ट्रेन केवल हजरत निजामुद्दीन से आगरा तक चलती थी लेकिन अब ये झाँसी तक का सफर तय करेगी।

Read this news in English

कम होगी गतिमान एक्सप्रेस की गति

दिल्ली से लेकर आगरा कैंट तक गतिमान एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से चलती है। वहीं आगरा से आगे जाने पर गाड़ी की स्पीड 130 किमी प्रति घंटा हो जाएगी।

रेलवे ने जारी किया नया टाइम-टेबल

नए टाइम-टेबल के मुताबिक यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और 9:50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यहां पर ट्रेन 5 मिनट तक रुकेगी उसके बाद 9:55 बजे ग्वालियर के लिए रवाना हो जाएगी। गतिमान एक्सप्रेस का ग्वालियर पहुंचने का समय 11:25 बजे निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन अपने आखरी पड़ाव झाँसी मे 12:35 बजे पहुंचेगी और वहा से दिल्ली वापसी के लिए दिन के 03:05 बजे चलेगी।

©2025  flightspickr.com All rights reserved
_