14 जनवरी से कुम्भ के दौरान प्रयागराज जंक्शन में प्रवेश निषेध
कुम्भ मेला का शुभारंभ मकर संक्रांति के दिन 15 जनवरी से हो रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, 14 जनवरी से प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस की ओर से यात्रियों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। रेलवे ने सिविल लाइंस तरफ़ के सभी प्रमुख रास्तों पर बैरीकेड लगा दिया है।
सिविल लाइंस की ओर प्रवेश के लिए अभी दो ही रास्ते खोले गए हैं। लेकिन अब कुम्भ के सभी प्रमुख स्नान पर्व के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक किसी भी यात्री को सिविल लाइंस की तरफ़ से प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
मकर संक्रांति के बाद अगले स्नान पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा, व महाशिवरात्रि के अवसर पर क्रमशः 21 जनवरी, 4 फरवरी, 10 फरवरी, 19 फरवरी, एवं 4 मार्च को संपन्न होंगे।
इन सभी प्रमुख स्नान पर्व और उसके एक दिन पहले एवं एक दिन बाद श्रद्धालुओं का सिविल लाइंस की तरफ़ से प्रवेश वर्जित है। कुम्भ मेला के दौरान कुल 18 दिन यात्रियों का सिविल लाइंस की ओर से प्रवेश बंद रहेगा। सिर्फ़ रेलकर्मियों को ही परिचय पत्र दिखाने के बाद सिविल लाइंस की तरफ़ से प्रवेश करने दिया जाएगा।
Related Posts